मेयर के पिता विनोद कुमार धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

जालंधर | कपूरथला रोड स्थित विक्रम रिसॉर्ट में मेयर वनीत धीर के पिता विनोद कुमार धीर के निमित्त रस्म पगड़ी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मेयर वनीत धीर के साथ दुख व्यक्त किया। उन्होंने उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य का उल्लेख करते हुए सराहना की। सभी ने परमात्मा के चरणों में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सांसद अशोक मित्तल, रमेश मित्तल, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, सेंट्रल हलका नितिन कोहली, विधायक बलकार सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, जॉइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर, राजविंदर कौर, दिनेश ढल्ल, अमृतपाल सिंह, लक्की रंधावा, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, संदीप व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *