मशीन वापस मांगने पर मालिक व कर्मी की पिटाई

कांकेर| कोतवाली अंतर्गत सेन चौक में दो लोगों मिल कर दो लोगों की बेदम पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित सुजीत शर्मा निवासी बरदेभाटा ने बताया मैं शैलेन्द्र सिंह निवासी बरदेभाटा के वैल्डिंग दुकान मे काम करता हूं। एक माह पूर्व किशन यादव निवासी आमापारा कांकेर जो कि पूर्व मे शैलेन्द्र सिंह के वेल्डिंग दुकान मे काम करता था। जो दुकान से वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन को लेकर बिना बताये ले गया था। 21 जनवरी को शैलेन्द्र सिंह के द्बारा मांग करने पर मै अपने मोबाइल से किशन यादव के मोबाइल फोन पर बात कराया। जिस पर उसे मशीन लाने कहा गया। कुछ समय बाद मै दुकान के स्टाफ संदीप देवांगन के साथ वेल्डिंग दुकान बरदेभाटा से कांकेर की ओर सामान खरीदने जा रहा था । सेन चौक के पास किशन यादव और कन्हैया यादव मिले और मोबाइल में बात कराने की बात पर लोहे के पाईप से मारपीट किया। जिससे मुझे गर्दन हाथ मे चोट आई। मैने इसकी जानकारी शैलेन्द्र सिंह को फोन कर बताया। जहा शैलेन्द्र सिंह पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिससे उसके सिर, अंगूठा, कंधा में चोट आई और हम दोनों का मोबाइल भी टूट गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *