इंदौर के सराफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में स्थिरता रही, जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और मुनाफावसूली की बिकवाली के कारण चांदी के भाव में 700 रुपए की गिरावट आई। सोना 87,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा, वहीं चांदी चौरसा नकद 95,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों का असर देखने को मिला। कॉमेक्स में सोना वायदा 2,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखा। ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर 25% आयात शुल्क लगाने के फैसले के बाद सोने में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव 2,901 से 2,942 डॉलर प्रति औंस के बीच रहा, जबकि चांदी 31.62 से 32.21 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार करती दिखी। स्थानीय बाजार में, इंदौर में सोना आरटीजीएस 87,800 रुपए और सोना (91.60) 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी आरटीजीएस 96,100 रुपए और चांदी टंच 95,100 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चांदी का सिक्का 1,070 रुपए प्रति नग बिका। उज्जैन में भी सोने-चांदी की कीमतों में मामूली अंतर के साथ कारोबार हुआ, जहां सोना 87,400 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 95,500 रुपए प्रति किलो के आसपास रही। मसूर आयात में कमी, भाव तेज, तुवर में मंदी
मसूर का आयात कम होने साथ ही घरेलू बाजार में मसूर की मांग एकाएक बढ़ जाने से पिछले 15 दिन से मसूर की कीमतों में सुधार की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को मसूर 100 रुपए बढ़कर 6100-6200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। इधर, तुवर में आई तेजी के बाद मंगलवार को तुवर की आवक अच्छी दिखी, जिससे तुवर की तेजी थमने के साथ ही कुछ गिरावट भी देखी गई। तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7300-7350, महाराष्ट्र लाल 7200-7500, कर्नाटक 7300-7500 नई निमाड़ी 6500-7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। वहीं तुवर दाल में उपभोक्ता पूछताछ धीरे-धीरे बढ़ने से तेजी का वातावरण जारी रहा। मंगलवार को तुवर दाल में करीब 200 रुपए की नई तेजी रही। काबुली चने में सीमित पूछताछ रहने और नीचे दामों पर बिकवाल पीछे हटने से भाव में सुधार रहा। काबुली चने में करीब 200 रुपए की तेजी दिखी। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 11300, 44/46 11100, 50/52 10300, 58/60 9300 60/62 9200 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे। दालों के दाम…रु. प्रति क्विंटल इंदौर चावल भाव
बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रुपए क्विंटल। मूंगफली तेल में 30 रुपए की तेजी
मंगलवार को मूंगफली तेल इंदौर 30 रुपए उछलकर 1390-1420 रुपए प्रति दस किलो पर पहुंच गया। इधर, सोया तेल इंदौर 1270-1275 रुपए प्रति दस किलो बोला गया। इधर, गुजरात में मूंगफली की खरीद छह दिन और कर्नाटक में 25 दिन (दोनों 15 फरवरी तक) बढ़ा दी गई है। गुजरात में मूंगफली की खरीद 6 दिन और कर्नाटक में 25 दिन (दोनों 15 फरवरी तक) बढ़ा दी गई है। मंडी में सोयाबीन 4150, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5700-5750 एवरेज सरसों 5400-5500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। लूज तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1410-1420, मुंबई मूंगफली तेल 1430 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1270-1275 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1205-1210 इंदौर पाम 1410 मुंबई सोया रिफाइंड 1295, मुंबई पाम तेल 1350, राजकोट तेलिया 2200, गुजरात लूज 1375, कपास्या तेल इंदौर 1235 रुपए प्रति दस किलो। बादाम में 25 रुपए किलो की गिरावट
रुपया अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 87.50 के स्तर को पार कर चुका है। इससे कैलिफोर्निया में बादाम आयात की पड़त काफी ऊंची बैठ रही है। वर्तमान में भारतीय बाजारों में बादाम में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण पिछले 15-20 दिनों बादाम के दामों में करीब 20-25 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल बादाम के दाम कैलिफोर्निया से करीब 20-30 रुपए प्रति किलो सस्ती बिक रही है। अब आवक के दाम काफी ऊंचे बोले जाने के कारण दिल्ली-मुंबई के बड़े आयातक कम दामों पर माल बेचने के इच्छुक नहीं है। इंदौर में बादाम इंडिपेंडेट 720 से 740, अमेरिकन 740-800, मोटा दाना 850 से 900 रुपए प्रति किलो तक बोली जा रही है। इधर, शकर में लेवाली बेहद सुस्त बनी हुई है जबकि मिलें दामों में कटौती कर बिकवाली पर जोर दे रही है जिससे शकर के दाम हाजिर बाजारों में भी घटाकर बोले जाने लगे है। मंगलवार को शकर घटकर नीचे में 4070 ऊपर में 4140 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। मसाले : जावत्री ₹1775, बड़ी इलाइची ₹1950 तक कालीमिर्च 675 से 680, मिनिमटर 695 से 725, मटरदाना 750 से 775, हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265, जीरा 245 से 255, मीडियम 260 से 275, बेस्ट 290 से 300, सौंफ मोटी 100 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 310 से 350, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 765 से 775, बेस्ट 800 से 810, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 265, जायफल 750 से 775, बेस्ट 800 से 820, जावत्री 1675 से 1775, बेस्ट 1875 से 1900, बड़ी इलायची 1850 से 1950, बेस्ट 2050 से 2250, पत्थर फूल 350 से 425, बेस्ट 470 से 475, बाद्यान फूल 415 से 440, बेस्ट 525, शाहजीरा खर 375 से 390, ग्रीन 875 से 885, तेज पान 480 से 500, नागकेसर 925, सौंठ 270 से 325, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2950 से 3050, मीडियम 3175 से 3350, बेस्ट 3450 से 3500, एक्स्ट्रा बेस्ट 3550 रुपए। सूखा मेवा: मुनक्का और अखरोट ₹550 तक काजू डब्ल्यू 240 नंबर 950, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 825 से 860, काजू एस डब्ल्यू 300- 800 से 815, काजू जेएच 850 से 870, टुकड़ी 800 से 845, बादाम इंडिपेंडेंट 685 से 705, अमेरिकन 725-775, मोटा दाना 880 से 910, तरबूज मगज 480 से 599, खसखस चालू 850 से 1050, बेस्ट 1100 से 1175, दिल्ली टर्की खसखस 1200 से 1250 खारक 85 से 95, मीडियम 115 से 165, बेस्ट 185 से 275, किशमिश कंधारी 320 से 350, बेस्ट 450 से 550, इंडियन 205 से 210, बेस्ट 220 से 230, चारोली 1900 से 1950, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 975, बेस्ट 1175 से 1575, मखाना 1175 से 1170 बेस्ट 1650 से 1675, पिस्ता ईरानी 1380-1400 मीडियम 1425-1475 बेस्ट 1525-1550 कंधारी मोटा 2150-2250 पिस्ता पिशोरी 2475-2600 नमकीन पिस्ता 850 से 900, अखरोट 475 से 550, बेस्ट 600 से 625, अखरोट गिरी 675 से 875 बेस्ट 1050 से 1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 550 केसर 165 से 175 बेस्ट 190 से 193 रुपए।


