मस्जिद में अजान देते समय माइक में करंट दौड़ा:इमाम झटके से नीचे गिरा;मस्जिद में अफरा-तफरी,जिला अस्पाल में चल रहा इलाज

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव नगंला भूरिया में बीती रात करीब 8 बजे एक मस्जिद में नमाज की अजान देते समय माइक में अचानक करंट आ गया, जिससे इमाम ईसब खान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजान के दौरान जैसे ही इमाम ने माइक पकड़ा, उन्हें तेज झटका लगा और वे वहीं गिर पड़े। घटना के बाद मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर घायल इमाम को प्राथमिक उपचार के लिए नौगांवा अस्पताल पहुंचाया। इमाम की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार करंट लगने से शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायल के पोते अकरम ने बताया की करंट लगने से सिने में पसलियों में फेक्चर भी आया है।और पैरों में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर नौगांवा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में माइक और बिजली के तारों में खराबी की आशंका जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *