सीकर में बदला मौसम, रातभर जगह-जगह मावठ हुई:रींगस में गिरे चने के आकार के ओले, आज न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, अगले 24 घंटे बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सीकर में बीती रात और आज सुबह तड़के सीजन की तीसरी मावठ हुई। सीकर के रींगस में आज अलसुबह ओले गिरे। कोटड़ी सिमारला, सरगोठ में चने के आकार से बड़े ओले गिरे। आज सीकर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, जिलेभर में 6.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। ओले-बारिश होने के बाद सर्द मौसम का अहसास बढ़ गया है। अगले 24 घंटे सीकर जिले में बारिश का आरेंज अलर्ट है। 24 जनवरी को भी सीकर जिले में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह सीकर के मंडावरा, हर्ष, गोवटी गांवों में कोहरा छाया। इससे पहले बीती रात कई इलाकों में सीजन की तीसरी मावठ हुई। सीकर जिला मुख्यालय पर समेत जिलेभर के विभिन्‍न इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। सीकर जिले में बादलों के कारण दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह से लगभग 26-27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को भी बारिश और तेज हवाओं का येलो‌ अलर्ट जारी किया गया है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में गुरुवार को दोपहर बाद तेज गति से हवाएं चलीं। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अब एक सप्ताह तक सीकर के मौसम में लगातार बदलाव होंगे। वहीं, अब प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले 2-3 दिनों में सीकर इलाके में तापमान में गिरावट होगी। अगले 4 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के इर्दगिर्द रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *