सवाई माधोपुर की खंडार तहसील के पटवारियों ने खंडार तहसीलदार जयप्रकाश रोलन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारियों का कहना है कि तहसीलदार पटवारियों को जेल में बंद कराने की धमकी देते हैं। ACR (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) खराब करने, चार्जशीट देने की भी धमकी देते हैं। इसके अलावा अवैध तरीके से वेतन काटकर परेशान कर रहे हैं। गुरुवार को खंडार के पटवारियों और गिरदावरों ने प्रदर्शन किया और खंडार SDM को शिकायत का ज्ञापन दिया। तहसीलदार पर पटवारियों के ये आरोप ज्ञापन में खंडार तहसील के पटवारी और गिरदावरों ने ये आरोप लगाए हैं- पटवारियों की ये भी मांगें पटवारियों ने बताया- भू-अभिलेख निरीक्षक डूंगरी एवं गोठबिहारी वृत्त में एक भी स्थायी पटवारी कार्यरत नहीं है, जिससे राजकीय कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो रहा है। अतः इन गिरदावरी क्षेत्रों में स्थायी पटवारी नियुक्त किए जाने की प्रशासनिक व्यवस्था करने की कृपा की जाए। ज्ञापन में बताया कि बजरंगलाल सोखल, पटवारी हल्का बाजोली, अतिरिक्त पटवार मंडल नायपुर को बारिश के दौरान रास्ते बंद होने के कारण बाढ़गस्त इलाके में न पहुंच पाने के कारण आरोप-पत्र जारी कर दिया गया। अतः सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इस आरोप-पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त (ड्रॉप) किया जाए। ज्ञापन में पटवारियों ने शीघ्र समाधान करते हुए काटे गए वेतन की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आगामी समय में आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर, अतिरिक्त पटवार मण्डल कार्य, लघु सिंचाई गणना एवं सेरोगेशन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही तहसील एडमिनिस्ट्रेशन ग्रुप को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इनपुट- सागर सैनी खंडार।


