महंत बालकनाथ बोले दिल्ली चुनाव में जीतेगी भाजपा:कहा, ‘दिल्ली में सरकार के कामकाज से आम आदमी परेशान’

प्रदेश के तिजारा से विधायक महंत बालकनाथ ने कहा है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी। रविवार को शहर के बाबा बालकनाथ टीले में लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे बाबा बालकनाथ ने कहा कि जनता ने राजस्थान में सरकार बदली है। अब दिल्ली में भी सरकार के कामकाज से जनता परेशान है। वहां सरकार ने जनता के पैसे का सदुपयोग नहीं किया है। ऐसे में बदलाव होगा। धर्म पालन के लिए शस्त्र उठाने का संदेश
​​इससे पहले शहर के पुरानी आबादी स्थित बाबा बालकनाथ टीला में हुए आयोजन में उन्होंने धर्म पालन के लिए शस्त्र उठाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव को अपने जीवन में वह काम करना चाहिए जिससे मानव का कल्याण हो। अपनी वाणी से वह विचार उत्पन्न करें जिससे किसी की भावना आहत न हो। किसी का सम्मान कम न हो। हर किसी के लिए शुभकामनाओं के स्वर हमारे मन से निकले, लेकिन यह भी सही है कि कोई हमारे या हमारी संस्कृति के साथ गलत करता है तो भगवान कृष्ण ने कहा है भले ही आपके सामने आपका रिश्तेदार भी क्यों न हो आपकों धर्म की पालना करनी ही होगी। इसके लिए शस्त्र उठाना होगा। जगह-जगह स्वागत
इससे पहले वे दोपहर करीब पौने एक बजे शहर के भगतसिंह चौक पहुंचे। यहां टीले के महंत बाबा दिवालीनाथ ने उनका स्वागत किया। शंख और ढोल की ध्वनि के साथ उन्हें टीले तक ले जाया गया। भव्य जुलूस के रूप में बम-बम भोले केजयकारों के साथ उन्हें टीला परिसर में लाया गया। श्रीगंगानगर में प्रवेश के बाद जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। भगतसिंह चौक से टीले तक जगह-जगह स्वागतद्वार लगाए गए। शहर के भगवान परशुराम चौक पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *