पुलिस का ऑपरेशन साइबर शील्ड:साइबर क्राइम व सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान, एक्सपर्ट ने बताए टिप्स

साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने, साइबर प्रकरणों एवं परिवादों के निस्तारण एवं लोगों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा दो जनवरी से 31 जनवरी तक विशेष साइबर अभियान साइबर शील्ड चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को दौसा जिला मुख्यालय के पंडित नवल किशोर शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के ई क्लास रूम में साइबर जगरूगता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। एएसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ एवं जन जागरूकता के लिए पूरे जनवरी माह ऑपरेशन साइबर शील्ड नाम से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में साइबर अपराधों पर अंकुश, साइबर प्रकरणों व परिवादों के निस्तारण एवं राज्य के नागरिकों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिनोंदिन बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पूरे जनवरी माह चलने वाले अभियान के लिए सात बिन्दु तय किए गए हैं। इसके तहत साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट, यातायात नियम एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सिटीजन राजकॉप एप के नीड हेल्प इमरजेंसी बटन के संबंध में जागरूक कर एप डाउनलोड करवाया गया। साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि आमजन किसी भी संदिग्ध साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in या 0141-2741322 नम्बर पर सूचना दे सकते हैं। जिससे तत्काल कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *