भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का धौलपुर दौरा:भाजपाइयों ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भूलाने का दिया संदेश

धौलपुर के सरमथुरा कस्बे में रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीणा के आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीणा ने सरकार की ईआरसीपी परियोजना को पानी की समस्या खत्म करने के लिए मील का पत्थर बताया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वी राज्यस्थान के क्षेत्र जिनमें पानी की समस्या रहती थी। उसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा प्रमुखता से देखते हुए ईआरसीपी परियोजना के तहत समस्या को हल किया गया है। जिससे पूर्वी राज्यस्थान के लोगो में खुशी की लहर है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या को लेकर कार्यकर्ता उन्हें आवश्यक रूप से अवगत करवाए। जिससे संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, इसलिए हमें आपसी मतभेद भूलकर पार्टी हित में ही कार्य करने चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरमथुरा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया है। उसका वह हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज उपाध्याय, भरोसी मीणा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग, ज्ञान सिंह परमार, श्री भगवान गर्ग, पार्षद सोनू कुमार शर्मा, गोपाल जादौन, भूदेव शर्मा, मोनू राजपुरोहित, नीरज तिवारी, डॉक्टर प्रवीण गर्ग, अमित गर्ग, राजेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कटेंट- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *