बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल होने आए नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने नक्सल मुक्त बस्तर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार से प्रार्थना है कि बस्तर को नक्सल मुक्त कराइए और शांति लाइए हम सब साथ हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि बस्तर से नक्सल मुक्त करा दो और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ठेका दे दो, उस समय हम लोग विरोध करेंगे। वहीं, महंत ने कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की बात भी कही, कहा कि इसके लिए कई नेता लगे हुए हैं। बहुत लोग दौड़ में हैं। लेकिन, मैं अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हूं और न ही मैने किसी पर हाथ रखा है। यह स्पष्ट है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे। सरकार कौन चला रहा पता नहीं – चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य सरकार पर चुटकी लेते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले विष्णु देव साय को सांय-सांय को उपाधि दी थी। बल्कि, अब पता ही नहीं चल रहा है कि किसकी सरकार चल रही है। न तो बिलासपुर में न रायपुर में और न प्रदेश में पता चल रहा है कि सरकार कौन चला रहा है। विष्णु देव साय सरकार चला रहे हैं या फिर ओपी चौधरी चला रहे हैं, कि बाकी डिप्टी सीएम सरकार चला रहे हैं। महंत बोले- हमारी छोड़िए, BJP में भी रोने की स्थिति डॉ. महंत ने चुटीले अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि हम जैसे चालू टाइप के नेता लोगों को भी पता नहीं चल रहा है कि किसकी सरकार चल रही है। क्योंकि इनके अलग-अलग दिशाओं में काम हो रहे हैं। कोई कुछ कहता है, इतने सालों बाद आईएएस के ट्रांसफर हुए, आईपीएस के ट्रांसफर हुए। अब प्राचार्यों की पदोन्नति हुई, जिसमें हाईकोर्ट का स्टे हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी बात छोड़िए, भाजपा के नेताओं और विधायकों को दो माह से अनेक बार बधाई दे चुका हूं, जिनका नाम चल रहा है जल्दी आ जाओ, अब उन लोग भी रोने की स्थिति में आ गए हैं, पता नहीं क्या होगा। बस्तर में शांति का लाभ लोगों को मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि दिख रहा है कि नक्सल सरेंडर कर रहे हैं, मारे भी जा रहे हैं और हमारे गांव के निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं। हम लोगों को अच्छा लग रहा है कि बस्तर शांत होने जा रहा है। बस्तर में शांति आएगी उसका लाभ लोगों को मिलना चाहिए। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कांग्रेस नेता की पोस्ट, लिखा- भारत की हार सुनिश्चित:फिर बोले-अकाउंट हैक हो गया; लोगों ने कमेंट में गद्दार और जेहादी बताकर किया ट्रोल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता यूडी मिंज एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते विवादों में घिर गए हैं। कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज के सोशल मीडिया अकाउंट से एक विवादित पोस्ट दिखी। इसमें लिखा था कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित है। पढ़ें पूरी खबर…


