रायपुर पुलिस ने महंत लक्ष्मीनारायण कॉलेज में “संवाद से समाधान” अभियान के तहत छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पुलिस ने साइबर अपराध, नशा मुक्ति, यातायात नियम और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी और छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने प्रिंसिपल, टीचर और स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए अभियान का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता से सीधे संवाद करना, उनकी समस्याओं को समझना, विश्वास बढ़ाना और साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस ने साइबर, नशा और सुरक्षा की दी जानकारी एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा ने छात्रों को साइबर अपराधों जैसे ओटीपी फ्रॉड, फर्जी केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन लोन ऐप, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी लिंक/कॉल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, संदिग्ध लिंक से दूरी और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 और रायपुर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करने की सलाह दी। स्टूडेंट्स को नशा और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई थाना प्रभारी सतीश सिंह गहरवार ने नशा मुक्ति और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर पूरी गोपनीयता के साथ नशे की अवैध बिक्री या तस्करी की सूचना दी जा सकती है। ट्रैफिक शाखा के एएसआई टीके भोई ने छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के कारण, यातायात नियमों का पालन और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय समझाए। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को रायपुर पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई: आपातकालीन नंबर: 112 कंट्रोल रूम: 9479191099 महिला हेल्पलाइन: 9479210932 साइबर हेल्पलाइन: 1930 ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9479191234 कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सवाल पूछे और सुरक्षा व्यवस्था पर सुझाव साझा किए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता और युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल, एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार और ट्रैफिक शाखा से सहायक उप निरीक्षक टीके भोई उपस्थित रहे।


