जोधपुर में कार चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने महज 1 मिनट में कार चोरी कर ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सदर बाजार थाने में दी शिकायत में नई सड़क निवासी इरफान ने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने घर के बाहर करीब 10 बजे बलेनो कर खड़ी की थी। आज सुबह 6 बजे जब उठकर देखा तो घर के बाहर कार नहीं थी। मुंह पर रुमाल बंद कर आया चोर इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी देखा तो रात करीब सुबह एक बजे एक व्यक्ति नई सड़क मुंह पर रुमाल बांधकर आता हुआ नजर आया। वह व्यक्ति गाड़ी के पास आया और लॉक खोलकर अंदर बैठ गया। इसके बाद गाड़ी को लेकर फरार हो गया। वह करीब 1 मिनट में कार चुरा ले गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सदर बाजार थाने में दी है।


