12वीं का एग्जाम देकर लौटी छात्रा की तबीय​त बिगड़ी:हॉस्टल में खाना खाते समय अचानक चिल्लाने लगी, थोड़ी देर बार आवाज बंद हुई

बांसवाड़ा में 12वीं का एग्जाम देकर लौटी एक छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई। बोर्ड का एग्जाम देकर आने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लेकिन, कुछ देर बाद उसकी आवाज बंद हो गई। मामला जिले के एक सरकारी छात्रावास का है। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को ​बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। ​हॉस्टल आते ही चिल्लाने लगी छात्रा जानकारी के अनुसार छात्रा 12वीं क्लास की स्टूडेंट है और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को वह एग्जाम देकर हॉस्टल लौटी थी। उसके साथ उसकी सहेली भी थी। सहेली ने बताया कि परीक्षा के बाद वह सामान्य थी। हमय लोगों ने हॉस्टल में आकर खाना भी खाया। लेकिन, कुछ देर बाद ही अचानक वह बैचेने होने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। देखते ही देखते उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसकी आवाज बंद हो गई। छात्रा की हालत बिगड़ते देख हॉस्टल प्रबंधन और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उसे स्थानीय हॉस्पिटल ले गए, जहां से बांसवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। फिलहाल छात्रा को अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया गया है। छात्रा की स्थिति स्थिर है, लेकिन उसे बोलने में अभी भी कठिनाई हो रही है। य्

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *