महर्षि महेश योगी की 108वीं जयंती:भोपाल के महर्षि विद्या मंदिर में रंगारंग कार्यक्रम, महापौर ने की अध्यक्षता

भोपाल के त्रिलंगा स्थित महर्षि विद्या मंदिर में 12 जनवरी(रविवार) को महर्षि महेश योगी की 108वीं जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह की अध्यक्षता भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय ने की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। यह आयोजन महर्षि जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बना, जिन्होंने भारतीय आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित किया। उल्लेखनीय है कि महर्षि जी ने अपने जीवनकाल में विश्वभर में भ्रमण कर भारतीय शास्त्रीय ज्ञान और ध्यान की महिमा को प्रसारित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *