महाआर्यमन सिंधिया का शिवपुरी में रोड शो:एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा, समर्थकों ने किया स्वागत

शिवपुरी में रविवार को महाआर्यमन सिंधिया का रोड शो आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला शिवपुरी दौरा था। इस दो दिवसीय प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों में उत्साह देखा गया। शहर को रोड शो के लिए सजाया गया था। कार्यक्रम के अनुसार, महाआर्यमन सिंधिया ग्वालियर से रवाना होकर शाम करीब 7:30 बजे शिवपुरी के ग्वालियर बायपास पहुंचे। यहीं से रोड शो की शुरुआत हुई। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने उनका पहला स्वागत किया। इस दौरान क्रेन की सहायता से उन्हें एक विशाल माला पहनाई गई और आतिशबाजी भी की गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास, राहुल व्यास, महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, लवलेश जैन चीनू, सिद्धार्थ लड़ा और रविंद्र शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने भी पुष्प-मालाओं से उनका स्वागत किया। रोड शो ग्वालियर बायपास से शुरू होकर माधव चौक होते हुए झांसी तिराहा तक गया। मार्ग में कई मंच बनाए गए थे, जहां आतिशबाजी, फूल-मालाओं और नारों के साथ महाआर्यमन सिंधिया का स्वागत किया गया। पूरे रोड शो के दौरान शहर में उत्सव का माहौल रहा। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *