महाकाली संगठन ने शक्ति कुमार को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया

भास्कर न्यूज | जांजगीर महाकाली संगठन ने शक्ति कुमार साहू डायरेक्टर कोर्स स्क्वायर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट को प्रदेश महामंत्री बनाया है। संगठन प्रमुख डॉ. सार्थक राठौर की उपस्थिति में नियुक्ति की घोषणा की गई। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री शक्ति कुमार साहू ने कहा वे संगठन की शक्तियों का सदुपयोग समाजहित में करने के लिए संकल्प लेते हैं। संगठन प्रमुख डॉ. राठौर ने आशा जताई कि शक्ति कुमार अपने पद पर रहते हुए संगठन के उद्देश्यों को सशक्त बनाएंगे और सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *