महाकाल दर्शन को आई युवती को छेड़ा, आरोपी गिरफ्तार:’सोनू’ बनकर चैटिंग करता था शाहरुख; मोबाइल में 100 से ज्यादा हिंदू लड़कियों के नंबर मिले

उज्जैन में महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती शनिवार को महाकाल दर्शन के लिए आई थी। मैजिक वाहन चलाने वाला शाहरुख ने उसे दर्शन कराने ले गया था। लौटने के दौरान रात करीब 10 बजे सुनसान क्षेत्र में ले जाकर छेडछाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर कुछ लोग वहां पहुंचे तो शाहरुख भागने लगा, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ युवती ने चिंतामन थाने पहुंचकर आरोपी शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। नवंबर 2024 में शाहरुख से परिचय हुआ था
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की रहने वाली युवती नवंबर 2024 में परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए आई थी, उसी समय मैजिक चलाने वाले शाहरुख पिता सादिक खान से उसका परिचय हुआ था। शाहरुख का मोबाइल नंबर भी युवती के पास था। 23 मई को युवती अकेले ही महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आई थी। मैजिक वाहन नहीं था, कहा- बाइक से घुमा दूंगा
युवती बेगमबाग क्षेत्र में होटल में कमरा लेकर ठहरी थी। महाकाल के दर्शन करने के लिए युवती ने शाहरुख को फोन किया था। उस समय शाहरुख ने कहा कि उसके पास अब मैजिक नहीं है। वह मोटर साइकिल से दर्शन करा देगा। पहले तो युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। बाद में उसके बार-बार जोर देने पर युवती उसके साथ जाने को तैयार हो गई। इसके बाद शाहरुख शनिवार को रात करीब 8 बजे युवती को लेने हरसिद्धि मंदिर आया और दर्शन के लिए चिंतामन गणेश मंदिर ले गया। छेड़छाड़ की, शोर मचाने पर धमकी देने लगा
दर्शन के बाद युवती ने शाहरुख से कहा कि वह उसे महाकाल मंदिर छोड़ दे। इस दौरान शाहरुख चिंतामन ब्रिज के पास सुनसान रास्ते में बाइक उतारकर ले गया और हाथ पकड़कर युवती से छेडछाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो शाहरुख ने कहा कि ज्यादा आवाज की तो जान से मार दूंगा। इस दौरान युवती की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए। युवती ने शाहरुख के खिलाफ दर्ज कराई केस
हिंदू जागरण मंच के अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया कि युवती को छोड़कर शाहरुख भाग रहा था। इसी दौरान गड्डे में बाइक फंसने से वह पकड़ा गया। गिरने से उसको चोट भी लगी है। इसके बाद मंच के कार्यकर्ता युवती को चिंतामन थाने लेकर पहुंचे। परिवार के सदस्यों के आने के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। मोबाइल में कई हिंदू लड़कियों से चैटिंग के सबूत
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जब शाहरुख के मोबाइल की जांच की तो उसमें करीब 100 से अधिक हिंदू लड़कियों के नंबर मिले हैं। आरोपी शाहरुख, ‘सोनू’ नाम से लड़कियों से चैटिंग करता था। पुलिस ने उसके मोबाइल से चैटिंग की डिटेल भी निकाली है। छत्तीसगढ़ की युवती को भी कहा था कि वह शादीशुदा नहीं है, जबकि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। ये खबर भी पढ़ें-
निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं से रेप-अश्लील हरकतें इंदौर में एक राइफल शूटिंग एकेडमी में छात्राओं से रेप और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर है। उसने यहां निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ की और उनके वीडियो भी बनाए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *