राजनांदगांव |शहर के भरकापारा में महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 फरवरी को श्री महाकाल पगड़ी यात्रा निकाली जाएगी। श्री महाकाल युवा संगठन के सदस्यों ने बताया कि पगड़ी यात्रा शाम 6 बजे भरकापारा के स्कूल चौक से निकलेगी। शहर के प्रमुख हिस्सों से भ्रमण करते हुए शिव शीतला दरबार पहुंचेगी। पूजा अर्चना के बाद समापन होगा।


