लापरवाही पर नोटिस, 8 दिन बाद भी कोई जवाब नहीं:दूसरे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बोले- दुर्ग निगम ने फिर भी नहीं की कोई कार्रवाई

दुर्ग नगर निगम के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी भूपेंद्र गोईर को कलेक्टर ने चुनावी ड्यूटी से गायब रहने पर शोकाज नोटिस दिया था। नोटिस के 8 दिन बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। दूसरे विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि, उस कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर निगम के एक कर्मचारी के मुताबिक, सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी भूपेंद्र गोईर की ड्यूटी नगर निगम चुनाव में लगी थी। उसे वहां के नोडल अधिकारी के अंडर में सहयोगी के रूप में काम करने के लिए भेजा गया था। लेकिन वो गायब मिले। इसके चलते ईवीएम की छटनी और उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाने में काफी समय लग गया। इससे चुनावी कार्य में काफी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। 14 फरवरी को जारी हुआ था नोटिस जब दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मामले में संज्ञान लिया। निगम के रिटर्निंग अधिकारी ने 14 फरवरी को गोईर के खिलाफ एक शोकाज नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर उसका जवाब मांगा था। आज 8 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गोईर ने ना तो नोटिस का जवाब दिया और ना उसके खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है। दूसरे विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में रोष गोईर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई ना होने से जिला प्रशासन के तहत आने वाले अन्य अधिकारी-कर्मचारी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव के दौरान अलग-अलग विभाग के कई कार्मचारियों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद लगभग लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है, लेकिन दुर्ग निगम में पदस्थ भूपेंद्र गोई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे अन्य अधिकारी और कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *