महाकाल में भक्तों ने अर्पित किए 3109 ग्राम ​के रजत अभिषेक पात्र और मुकुट

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजन के लिए गाजियाबाद से आए भक्त श्याम शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह 1 नग रजत अभिषेक पात्र भेंट किया। जिनका कुल वजन लगभग 3109 ग्राम है। इसी प्रकार मुंबई से आए भक्त मानव अग्रवाल ने पुजारी गोपाल शर्मा की प्रेरणा से 1 नग रजत मुकुट श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया। इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के वीरेंद्र शर्मा ने प्राप्त कर दोनों दानदाता का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *