नगर निगम को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने पर ए ग्रेड के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने निगमायुक्त राजकुमार खत्री को प्रशंसा पत्र भेजा है। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है। निगमायुक्त खत्री के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर को लगातार दूसरी बार नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्थान प्राप्त हुआ है।


