सड़क हादसा:जिला पंचायत चौराहे पर तेज रफ्तार कार और मालवाहक में हुई भिड़ंत, जान बची

जिला पंचायत चौराहे पर गुरुवार रात करीब 8 बजे कार व मालवाहक में भिड़ंत हाे गई। गनीमत रही कि इस दाैरान काेई हताहत नहीं हुआ। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हाे गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार व मालवाहक दोनों तेज रफ्तार में थे। विवि से जिला पंचायत तरफ आ रही कार, पुलिस कंट्रोल रूम से सिविल लाइन तरफ टमाटर लेकर जा रहे मालवाहक से साइट से टकरा गई। दोनों वाहन चालकों की लापरवाही बताई जा रही है। इस दाैरान यदि काेई राहगीर या बाइक चालक दोनों में से किसी एक वाहन की चपेट में आता ताे उसकी जान जा सकती थी। सूचना पर गोपालगंज पुलिस माैके पर पहुंची। दोनों वाहनों काे थाने ले जाया गया। पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *