महाकुंभ की फ्री बस यात्रा करा रहा मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट:यात्रियों के जत्थे की तीसरी बस रवाना, धर्म-कर्म को बढ़ावा देने के लिए महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज की पहल

मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी गोस्वामी द्वारा लोगों को प्रयागराज महाकुंभ की नि:शुल्क बस यात्रा कराने की घोषणा के बाद रविवार को तीसरी बस कुंभ के लिए रवाना हुई। बालाजी दर्शन के बाद यात्री जयकारे लगाते हुए बस में सवार हुए। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने और भोजन की व्यवस्था बालाजी ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क की गई है। समर्पित सेवा और समर्पण भाव के साथ शुरू किए गई इस अनुकरणीय पहल को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इससे पहले 9 और 13 फरवरी को भी यात्रियों के जत्थे स्नान कर लौट चुके हैं। इसके बाद 19 और 22 फरवरी को भी नि:शुल्क बस यात्रा जारी रहेगी। महाकुंभ चल रहा बालाजी सेवा शिविर बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 8 में मेहंदीपुर बालाजी सेवा शिविर का भव्य कैंपस बनाया गया है, जिसमें प्रतिदिन संतों और श्रद्धालुओं को भोजन के बाद वस्त्र वितरण किए जा रहे हैं। ऐसे में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बालाजी मंदिर ट्रस्ट सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है। जिसका फायदा समाज के जरूरतमंद वर्ग को मिल रहा है। वहीं बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ के अन्य क्षेत्र के लिए खाद्य सामग्री और कंबल भेजे थे। जिनमें 100 टीन घी, 250 टीन तेल, 20 टन अनाज और 10 टन दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री और 10 हजार कंबल के सात वाहनों को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रवाना किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *