शहर के हैड पोस्ट ऑफिस रोड स्थित माली युवा संघ कार्यालय में माली समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में माली युवा संघ की ओर से किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान माली समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेजाराम सोलंकी ने युवाओं की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। बैठक में सेवानिवृत एडीईओ मुकेश सोलंकी, शिक्षक जैताराम माली, हिम्मताराम माली और माली समाज ठाकुरद्वारा पांच पट्टी सेवा संस्थान के अध्यक्ष जेठाराम माली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इसके साथ ही युवाओं में फैल रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए युवा संघ के सदस्यों को आगे आने का आह्वान किया। वहीं बैठक के बाद माली युवा संघ की प्रेरणा से भामाशाह राजेंद्रनगर निवासी विजय सोलंकी की ओर से शव रखने के लिए डीप फ्रीजर मुक्तिधाम को सौंपा गया।


