नर्मदापुरम|राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयागराज के महाकुंभ में अखाड़ा परिषदों के िलए थाली एवं यात्रियों के उपयोग हेतु कपड़ों के थैलों का वितरण करा रहा है। इस अभियान में भारत विकास परिषद ने 21 थाली एवं 21 थैलों का सहयोग प्रदान िकया। संघ के पदाधिकारी नगर पर्यावरण प्रमुख अमित नामदेव, जिला सह कार्यवाहक योगेश पवार, नगर कार्यवाहक आदित्य सेठा, जिला प्रचार प्रमुख आशीष गुप्ता को भारत विकास परिषद की वरिष्ठ सदस्य दुर्गा भदौरिया के निज निवास पर एकत्रित होकर डीएस डांगी अध्यक्ष भारत विकास परिषद एवं सदस्य हरि सिंह चौहान, अमन दुबे , चंद्रशेखर शर्मा, नलिन पटेल, पवन मित्तल, अमर ज्योति भदौरिया, शील चौहान, वंदना शर्मा, ज्योति राजपूत, ममता राजपूत, राधा भदौरिया ने सामग्री प्रदान की।


