महाकुंभ में कई ट्रेनों का प्रयागराज में स्टॉपेज होगा:कई रूट की अहम ट्रेनों को रेलवे प्रयागराज जंक्शन पर रोकेगा ताकि श्रद्धालुओं को राहत रहे

महाकुंभ में रेलवे श्रद्धालुओं के लिए 1300 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके साथ ही कई रूटों की अहम ट्रेनों को प्रयागराज में ठहराव दिया जाएगा ताकि यात्रयों को सहूलियत हो सके। उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। गाड़ी संख्या 06005/06006 कन्याकुमारी -गया -कन्याकुमारी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का प्रयागराज में ठहराव होगा।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 06021/06022 तिरुवन्तपुरम उत्तर -गया -तिरुवन्तपुरम उत्तर साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रयागराज में रुकेगी। गाड़ी संख्या 06001/06002 एमएएस चेन्नई -गोमती नगर -एमएएस चेन्नई साप्ताहिक विशेष गाड़ी महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज में रुकेगी। गाड़ी संख्या 06003/06004 कन्याकुमारी – बनारस -कन्याकुमारी साप्ताहिक विशेष गाड़ी को भी प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *