महाकुंभ में ज्योतिषाचार्य बोले-चुनाव में केजरीवाल के सितारे कमजोर:मुस्लिम बच्चे ने बांसुरी से बजाई धुन- ‘राम आएंगे’; आज 7 VIP आएंगे

महाकुंभ में बुधवार को साध्वी सत्यप्रिया गिरि को निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर बनाया गया। 5 गुरुओं के सामने साध्वी सत्यप्रिया गिरि का पट्टा अभिषेक हुआ। आज गुरुवार को हरियाणा, मणिपुर सीएम समेत कई VVIP महाकुंभ आएंगे। वहीं, महाकुंभ में आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला ने दिल्ली चुनाव पर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल की तुलना में नरेंद्र मोदी की कुंडली और ग्रह की स्थिति अधिक सबल है। ऐसे में दिल्ली में सत्ता अरविंद केजरीवाल से दूर जाती प्रतीत पड़ रही है। आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला ने सात जनवरी को ही महाकुंभ को लेकर भविष्यवाणी की थी। कहा था कि इस महाकुंभ में हादसा और प्राकृतिक आपदा होना तय है। बाद में महाकुंभ में आग की बड़ी घटना हुई और फिर मौनी अमावस्या पर भगदड़ में 30 की जान चली गई। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा- कुछ माताओं-बहनों ने मुझे बताया कि कच्छा-बनियान गैंग और यू-ट्यूबर गैंग के लोगों ने मेले को खराब करने की साजिश की। इसकी जांच बहुत जरूरी है। आज PM मोदी ने संगम में स्नान और गंगा की पूजा-अर्चना की। उधर, अखाड़े के साधु-संत कैंप में अपने सामान की पैकिंग कर रहे हैं। दो दिन बाद यानी 7 फरवरी को अखाड़े काशी और हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। पूजा कर धर्म ध्वजा उतारी जाएगी। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा- आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं। यूपी सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की और इतनी अच्छी व्यवस्था की। वहीं, संगम पर मुस्लिम बच्चे ने बांसुरी से ‘राम आएंगे’ की धुन बजाकर लोगों का मन मोह लिया। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 38.97 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *