मिल्कीपुर में अजीत प्रसाद ने भाजपा एजेंट को धमकाया:बोले- 5 सेकंड में ठीक हो जाओगे; सपा की 86 शिकायत; 65% वोट पड़े

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम 5 बजे वोटिंग खत्म हो गई। इस उपचुनाव में कुल 65.35 प्रतिशत वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि सभी 415 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस बीच, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद घाटमपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे। भाजपा के बूथ एजेंट पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए धमकाया। कहा- फर्जी वोट डलवा रहे हो, मुझे जानते नहीं हो। सपा ने 10 घंटे में 86 शिकायती पोस्ट X पर की हैं। अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने घर में पूजा की। उन्होंने आरोप लगाया कि SDM कार्यकर्ताओं को धमका रहे। इसकी सूचना उन्होंने सीनियर अफसरों को भी दी। वहीं, अखिलेश यादव ने X पर वोटर आईडी चेक करते पुलिस अफसरों को फोटो पोस्ट की। कहा- आईडी चेक करके अफसर मतदाताओं में डर पैदा कर रहे हैं। यह अपराध है। ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए। SSP राजकरन नय्यर ने अखिलेश के आरोप को खारिज किया। कहा- हम किसी भी मतदाता का आईडी कार्ड नहीं चेक कर रहे। फोटो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा। वह एक प्रत्याशी का एजेंट है। IG ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि सभी जगह फोर्स तैनात है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सपा ने चुनाव आयोग से जो शिकायतें कीं, उनमें EVM खराब होने से लेकर वोटर्स को डराने और चुनाव प्रभावित कराने जैसी बातें शामिल हैं। मिल्कीपुर में 10 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। 3.70 लाख वोटर इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई थी। उनके बेटे अजीत प्रसाद यहां से सपा प्रत्याशी हैं। मुकाबला भाजपा के चंद्रभानु पासवान से है। मिल्कीपुर उपचुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *