महाकुंभ में स्नान पर गए परिवार के घर चोरी:बेटे-बहू को कमरे में किया बंद, रुपए और गहने ले गए चोर

धौलपुर के आंगई क्षेत्र के सुनकई गांव में एक परिवार के कुंभ स्नान पर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में मौजूद बेटे और बहू को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे से रुपए और गहने चोरी कर लिए। पीड़ित विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह 27 जनवरी को अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए गया था। बेटे राहुल शर्मा और बहू को घर पर छोड़ा था। पीड़ित ने बताया कि बीती रात को चोरी की वारदात हुई। सुबह जब राहुल और उसकी पत्नी जागे तो उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। जिनके चीखने चिल्लाने पर दूसरे कमरे में सो रहे चाचा की मदद से कुंडी खोली गई। जब दूसरे कमरे की जांच की गई तो वहां की कुंडी कटी हुई मिली और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी से 2 लाख 29 हजार रुपए के साथ सोने-चांदी के कीमती गहने ले गए। चोरी हुए सामान में 3 तोला वजन का सोने का हार, 3.5 तोला वजन की दो सोने की लर, 1.5 तोला वजन की चार सोने की अंगूठियां, सोने की झुमकी, झाले, सोने की बालियां और टीका शामिल है। इसके अलावा चांदी की करोधनी, पायजेब, लच्छे, बिछिया और अन्य आभूषण भी चोरी हो गए। चोर एक सोनाटा की घड़ी और शादी की मेमोरी वाली पेनड्राइव भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंटेंट- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *