राजसमंद में आज सुबह के समय ठंडी हवाएं चली, वही धुंध के कारण धूप पूरी तरह से नहीं निकल पाई। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान के 1 डिग्री बढ़ने के बावजूद कल के मुकाबले आज सर्दी ज्यादा महसूस की गई। वही दोपहर के समय सर्दी से राहत है। हालांकि हल्की सर्दी से जनजीवन पर कोई असर नहीं पड़ा और सामान्य दिनों की तरह बाजारों मे लोगों की आवाजाही रही। जिले में कही पर भी कोहरा नहीं देखा गया। जिससे गोमती से उदयपुर फोरलेन व राजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही रही। आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। जबकि हवा की गति आज 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई।


