RAS प्री 78 परीक्षा केंद्र में 25296 अभ्यर्थी:5 मिनट लेट होने पर नहीं मिला प्रवेश, पुलिस से अंदर जाने की मिन्नतें करते रहे

शहर के अलग अलग इलाकों में आरएएस- प्री 2024 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शहर के 78 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित हो रही है। इस परीक्षा में 25 हजार 296 अभ्यर्थी नामांकित हैं। परीक्षा केंद्र में सुबह 10 से 11 बजे तक प्रवेश दिया गया। कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में परीक्षा की तैयारियां पूरी की गई। एसपी अमृता दुहन और एएसपी दिलीप सैनी के निर्देशन में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही। परीक्षा में नकल रोकने को लेकर भी प्रशासन के कड़े इंतजाम किए गए। 11 बजे बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर नही जाने दिया गया। अलग-अलग केंद्रों पर कई ऐसे अभ्यर्थी पहुंचे जो 5 मिनट से 20 मिनट लेट आए उन्हें पुलिस ने केंद्र में प्रवेश नही करने दिया गया। अभ्यर्थी पुलिस से मिन्नतें करते रहे। 11 बजे बाद परीक्षा केंद्र के अंदर नही जाने दिया गया। 2080 वीक्षकों की ड्यूटी लगी एडीएम मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा में 13 फ्लाइंग निगरानी रखेगी। ड्रेस कोड सादा गर्म पोशाक और जूते पहनकर आने की अनुमति रही। परीक्षा से एक घंटे पहले गेट बंद कर दिया गया। 2080 वीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही 264 को रिजर्व में रखा गया है। एडिशनल एसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरएएस- प्री 2024 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 13 विजिलेंस टीमों का गठन किया गया शहर के 78 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में 25 हजार 296 अभ्यर्थी नामांकित हैं। परीक्षा केंद्र में सुबह 10 से 11 बजे तक प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर 13 विजिलेंस टीमों का गठन किया गया है। धातु की कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर नही जाने दिया। सभी को पूरी तरह से चेक कर के अंदर भेजा गया है। उद्योग नगर थाना एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के इंदिरा गांधी इलाके मैं सरकारी स्कूल में परीक्षा केंद्र आया है यहां अभ्यर्थियों की पूरी तरह से मेटल डिटेक्टर के जरिए चेकिंग की जा रही है उसी के बाद अंदर सेंटर में प्रवेश दिया जा रहा है। पूरी गाइडलाइन जो बनाई हुई है उसको पूरी तरह से फॉलो किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *