महाकुंभ में 2750 CCTV से भीड़ की मॉनिटरिंग:गाड़ियों की एंट्री बंद, VVIP पास रद्द; धीरेंद्र शास्त्री बोले- संयम से संगम स्नान करें

महाकुंभ में सोमवार को वसंत पंचमी का अमृत स्नान है। इसको देखते हुए 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए। निगरानी के लिए हेलिकॉप्टर तैनात किया गया। 2750 सीसीटीवी से मॉनिटरिंग हो रही है। आज से 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे। पार्किंग से वे शटल बस से या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। बड़े और छोटे वाहनों की पार्किंग अलग कर दी गई है। प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे, दूसरी साइड से निकासी होगी। महाकुंभ भगदड़ पर सोशल मीडिया पर 2 वीडियो वायरल किए गए। इनमें कहा गया है कि किडनी-लीवर निकालो, लाशों को नदी में प्रवाहित करो। पुलिस ने दोनों सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- प्रयागराज आने वाले सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि ‘संयम ही संगम है, संयम के साथ तीर्थराज प्रयाग आएं। मां गंगा के जिस तट, स्थान मिले वहीं स्नान करें। इससे पहले रविवार को 1.29 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.90 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *