नागौर| प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान कर नागौर से गए श्रद्धालुओं का दल नागौर पहुंचा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका पुष्पमाला से स्वागत किया। यात्रियों ने बताया कि 144 साल बाद बने शुभ संयोग में महाकुंभ स्नान करने जाना सौभाग्य की बता है। आस्था के सबसे बड़े आयोजन में भाग लेकर सभी ने सकुशल यात्रा संपन्न की। इस पर जीतेन्द्र चौधरी, लखन चौधरी, सोनम, नीलम आदि का स्वागत किया गया।


