महाकुंभ से लौट रहे यात्री को कार ने कुचला:खाना खाने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर जर्दा खा रहे थे, सूरत में लगा रखी किराने की दुकान

कोटा बारां NH 27 पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में गम्भीर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र सरेड़ी गांव निवासी घायल लक्ष्मण सिंह (55) की मौत हो गई। बताया जा रहा है लक्ष्मण सिंह अपने गांव के लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रहे थे। NH 27 पर हाइवे किंग होटल पर खाना खाने रूके थे। खाने बाद सड़क किनारे खड़े होकर जर्दा खा रहे थे। उसी दौरान यूपी नम्बर की तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। साथ लोट रहे देवी सिंह ने बताया 27 जनवरी को गांव के 25 लोग प्रयागराज महाकुंभ गए थे। जाते समय सभी लोग ट्रेन से गए थे। वापसी का टिकट क्रंफर्म नही हुआ तो गांव से आयशर गाड़ी मंगवाई थी। गांव के सभी लोग गाड़ी में बैठकर वापस सरेड़ी लौट रहे थे। सुबह 10-11 बजे करीब अंता के आसपास हाइवे पर खाना खाने रूके। सभी ने खाना खाया। जिसके बाद लक्ष्मण सिंह जर्दा रगड़ते रगड़ते सड़क किनारे खड़े हो गए। मैं उनसे 20 कदम की दुरी पर था। अचानक से यूपी नम्बर की तेज रफ्तार कार लक्ष्मण सिंह को कुचलते हुए निकल गई। वहां खड़े कुछ लोग बाल बाल बच गए। घायल लक्ष्मण सिंह को तुरंत इलाज के लिए कोटा लाए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।देवीसिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह गुजरात के सूरत में किराने की दुकान लगाते है। महाकुंभ में स्नान करने लक्ष्मण सिंह के साथ उनकी पत्नी भी गई। पति की मौत के बाद पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *