फर्जी किन्नर से परेशान ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव:धमकी और अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराया

झालावाड़ के असनावर कस्बे में फर्जी किन्नर से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति खुद को किन्नर बताकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा है और लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी धर्म के नाम पर लोगों को धमकाता है और पैसे नहीं देने पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी देता है। जब सरपंच प्रतिनिधि मनीष पाटीदार ने इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और थानाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। असनावर थाने के एएसआई भंवर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी असमाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है और कस्बे की शांति भंग कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *