महाकुम्भ में साय सरकार:मंत्रिमंडल के साथियों के साथ सीएम ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान

महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार काे तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। साय ने कहा कि महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 साल बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं को जानने, समझने और आत्मसात करने का अनुपम अवसर भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *