दैनिक भास्कर रांची, सोमवार, 5 मई, 2025 |18 भास्कर न्यूज | हजारीबाग प्रभु का रूपांतरण कैथोलिक महागिरजाघर में बड़े ही धूमधाम से संत जोसेफ (परिवार के संरक्षक) का पर्व मनाया गया। सुबह मिस्सा पूजा की शुरुआत संत जोसेफ की प्रतिमा को सम्मान पूर्वक चार पिता-अब्राहम धान, तेओफिल, सिपरियन बारला और अन्य ने पालकी को अपने कंधों पर उठा कर जुलूस की शक्ल में चल कर बेदी पर स्थापित किया। समारोह में मुख्य अनुष्ठाता बिशप आनंद जोजो ने संत जोसेफ की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और उनकी आरती की। पल्ली पुरोहित फादर एंथोनी और फादर रेमण्ड ने भी माल्यार्पण किया। आज के उद्घोषक ईगनियसुस हेमब्रोम के द्वारा बहुत ही सरल भाषा में संत जोसेफ की जीवनी अच्छे ढंग से पढ़ी गई। मुख्य अनुष्ठान आनंद जोजो ने समुदाय को अपनी संदेश में कहा कि संत जोसेफ परिवार के संरक्षक है । जिस प्रकार प्रत्येक परिवार में पिता संरक्षक होते हैं। कहा कि मनुष्य की तुलना में ईश्वर की आज्ञा का पालन करना अधिक उचित है। ईश्वर की आज्ञा का पालन कर घर के संरक्षक बहुत ही सफलतापूर्वक घर को संचालित कर सकते हैं। संत जोसेफ एक बहुत ही उदार व्यक्ति थे। उनके मार्गदर्शन में हम पिता लोगों को अपने कार्य करनी चाहिए। इस अवसर पर भारी संख्या में कैथोलिक विश्वासियों का समूह महागिरजाघर में संत जोसेफ के पर्व मनाने के लिए जमा हुए। पिता लोगों ने संत जोसेफ की प्रतिमा और तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उनका सम्मान किया। गिरजाघर में बेदी सिंगर सिस्टर नीलम होली क्रॉस मंडली के द्वारा बहुत ही सुंदर और मनमोहक आकर्षक तरीके से सजाया गया था। युवा संघ के द्वारा बहुत ही मधुर गीत गाए गए। साथ रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सभा सभा का संचालन इग्नियसुस हेंब्रोम और सुशील लकड़ा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्ली कैथोलिक सभा के सचिव इगनियसुस हेम्बोंम, उपाध्यक्ष सुशील लकड़ा, रंजीत कुजूर, जुनस टोप्पो, सिपरियन बारला, तेयोफिल, सिलास भेंगरा, अब्राहम धान, आलोक टोप्पो, आदर्श लकड़ा, स्नेहा नाग और महिला संघ की सक्रिय सदस्य गण, युवा संघ के युवक-युवतियों, संत रॉबर्ट बालक विद्यालय के बच्चों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। यह जानकारी आलोक टोप्पो कैथोलिक समुदाय के मीडिया प्रभारी ने दी।


