कटकमदाग | हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को शिवदयाल नगर, कदमा में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ-सह-शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में एवं ग्राम हाथामेंढ़ी में आयोजित श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन अनुष्ठान कार्यक्रम में हुए। सांसद ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर ईश्वर से क्षेत्र की सूख, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों में धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना जागृत होता है। सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान ग्राम हाथामेढ़ी में शादी से पूर्व एक बहन को लहंगा भेंटकर बधाई दी। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, वार्ड पार्षद दीपक सिंह, सतपाल सिंह, विजय वर्णवाल, सुनील तिवारी, सुधीर चौधरी, राजेश सिन्हा, गोपाल गौर, सुधीर पांडेय, सुधीर सिंह, दीपक सिन्हा, हाथामेढ़ी में दीपक कुमार पंडित, मनोज प्रजापति, पवन कुमार सहित समिति के अन्य लोग मौजूद थे।


