अमृतसर| अमृतसर महाजन यूथ विंग ने सोमवार को देश के पूर्व चीफ जस्टिस मेहर चंद महाजन की जयंती विंग के शरीफपुरा सेंटर में प्रधान सतीश महाजन की अगुवाई में मनाई। रानी का बाग महाजन सभा के प्रधान व विंग के पूर्व प्रधान गुलशन महाजन ने बताया कि समागम की शुरुआत हवन-यज्ञ से की गई। इसके बाद श्रद्धांजलि भेंट करते हुए चीफ जस्टिस की सेवा और उपलब्धियों पर रोशनी डाली गई। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय शिरोमणि महाजन सभा के उप प्रधान मनीष महाजन, वरिष्ठ उप प्रधान सुमेश महाजन, महामंत्री जोगिंदर महाजन, वरिष्ठ उप प्रधान अरुण महाजन, राकेश महाजन, विनोद महाजन, चंद्रेश महाजन, भव्य महाजन, एडवोकेट राजेश महाजन आदि मौजूद थे। इस दौरान संस्था द्वारा चलाए जा रहे सिलाई-कढ़ाई सेंटर के बारे में भी बताया गया।


