महात्मा फूले पर टिप्पणी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने दिया ज्ञापन:स्वामी आनंद स्वरूप की सोशल मीडिया आईडी बंद करने और कार्रवाई की मांग

सोमवार को राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने महात्मा ज्योतिबा फूले के खिलाफ स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। इसमें स्वामी आनंद स्वरूप के फेसबुक पेज/आईडी को तत्काल बंद करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई जिलाध्यक्ष मुकेश सुमन के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि महात्मा फूले भारत के प्रथम शिक्षक और समाज सुधारक रहे हैं। उनके बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी से देशभर में उनके अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें आक्रोश व्याप्त है। ब्रिगेड ने आरोप लगाया कि ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अपमानजनक बयान देना समाज में भ्रम तथा अशांति फैलाने वाला कार्य है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। समाज के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा। यह रहे मौजूद ज्ञापन प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष मुकेश सुमन, रामप्रसाद सुमन, रमनरेश सुमन, प्रभुलाल सुमन, रामसिंह सुमन, रामोतार सुमन, आशीष, हरिशंकर, राजू, पवन, राजेश सोपरिया, केजी, पुष्पराज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *