जालंधर | महानगर सेवा सोसायटी द्वारा 144वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर पुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि धर्मवीर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर 23 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया। समीर पुरी व शैली पुरी ने अपनी माताजी की बरसी पर 20 विद्यार्थियों को स्टेशनरी बांटी। सोसायटी के प्रधान चरणजीत मिगलानी ने बताया कि संस्था पिछले 13 वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बच्चों की शिक्षा व फीस सहयोग में सक्रिय है। सीनियर वाइस चेयरमैन विमल रामपाल, जनरल सेक्रेटरी मंजीत पाल और टेक चंद अरोड़ा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रवीन अबरोल ने अधिक भागीदारी की अपील की। मंच संचालन रामपाल डोगरा ने किया। अंत में पंकज आनंद व गीता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कुलदीप अग्रवाल, राम लुभाया, प्रवीन कोहली, पवन कुमार, अशोक कुमार, सुभाष सूद, मोहित अरोड़ा, संयोगिता, कमलजीत कौर, किरन थापर, अनु शर्मा, शबनम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


