भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर शहर के जसदेर धाम के शिव शक्तिधाम में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ उत्साह व भक्ति भाव से हुआ। कथावाचक साध्वी सत्यसिद्धा गिरी वात्सल्य धाम तारातरा मठ महंत प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज एवं सांवलपुरी महाराज के सानिध्य में आंरभ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम माली, कमेटी सदस्य जेतमालसिंह महेचा, उगमसिंह महेचा, प्रीतमसिंह भुरटिया, रमेश मंगल, किशोर भार्गव, केसरसिंह महेचा सहित अन्य ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। कलश यात्रा के दौरान शिव भक्तों ने धाम की परिक्रमा में पुष्प वर्षा कर साधु-संतों का स्वागत व सम्मान किया। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने शिवमहापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि इस कथा के श्रवण, पाठ और पूजन से जीव के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। शिव पुराण भगवान शिव के स्वरूप, लीलाओं और ज्ञान का अद्भुत वर्णन है, जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—ये चारों पुरुषार्थ प्रदान करता है। कथा सुनते हुए श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भक्ति में डूब गए। संचालन दिलीप तिवाड़ी ने किया। आयोजन समिति की ओर से बाड़मेर शहर से जसदेर धाम तक आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। वाहन व्यवस्था प्रभारी महिपाल सिंह राठौड़ व सह प्रभारी दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि तनसिंह सर्किल से भवानी सिंह भाटी, रोहिड़ा पाडा मदनसिंह महाबार, प्रतापजी पोल नरेंद्रसिंह राजपूत के देखरेख में वाहनों की व्यवस्था की गई है। यह बसें प्रतिदिन दोपहर 12.30 मिनट पर रवाना होगी। कार्यक्रम में पृथ्वीसिंह महेचा, धनश्याम जांगिड़, दुर्गाराम राव, जोगाराम राव, एडवोकेट राहुल शर्मा, दिलीप तिवाड़ी, सुखदेव बजरंगी, छगनसिंह, दुर्गेश गौड़, ओमनाथ स्वामी, भवानीसिंह सोलंकी, महिपालसिंह, रवि शर्मा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कानाराम चौधरी, गोकुल चौधरी, रावल सिंह कवास, देवीसिंह देवड़ा, जितेन्द्र सैन, विजय शर्मा, निंबाराम भीमड़ा, बाबूलाल तारातरा, देरावर सिंह महाबार, गुलाबसिंह धांधू ,अशोक सैन, गायड़ सिंह तेजमालता, स्वरूप सिंह महाबार, हरीश देवासी ,आनंद पुरोहित, भवानी सिंह महाबार, मांगीलाल, भोमसिंह राठौड़, मनोहर सिंह मेड़तिया, मोटाराम, हुकमसिंह , दुर्गाराम खोथ मौजूद रहे।


