राजपुरोहित छात्रावास में 360 छात्र – छात्राएं सम्मानित

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजपुरोहित छात्रावास बाड़मेर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट प्राप्त 32 विद्यार्थियों, अकादमिक परीक्षाओं एवं खेलों आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 328 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही राजकीय सेवा में नव चयनित 8 अधिकारियों, कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा रामायण एवं भागवत गीता का अध्ययन करना चाहिए। मुख्य अतिथि अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेंद्र सिंह थोब ने कहा कि बालिका उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा उद्यमी एवं भामाशाह मगसिंह लखा ने की। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्रवण सिंह सरवड़ी ने सदैव आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक विचार रखने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. रणवीर सिंह लखा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने एवं त्याग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। घेवरसिंह रड़वा तथा राज्य सेवा परीक्षा में नवचयनित सोहन राजपुरोहित ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का गुरु मंत्र दिया। नारायण सिंह कानोड़ ने वार्षिकोत्सव का समस्त व्यय वहन करने की घोषणा की। समिति सचिव देवी सिंह रड़वा ने छात्रावास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *