महापौर कार्यालय का काम सचिन को सौंपा

भास्कर न्यूूज| कोरबा निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने महापौर संजू देवी राजपूत के निज सहायक को सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। इसके बाद सचिन तिवारी को संपदा शाखा का प्रभारी अधिकारी के साथ-साथ महापौर कार्यालय से संबंधित कार्य सौंपा गया है। इसके पहले संपदा शाखा का प्रभार सहायक राजस्व अधिकारी अनिरुद्ध सिंह देख रहे थे। उन्हें संपत्तिकर, राजस्व और जलकर शाखा का पहले की तरह प्रभार दिया गया है। इसी तरह लेखा अधिकारी भवकांत नायक को स्थापना शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके पहले स्थापना शाखा को उपायुक्त पवन वर्मा देख रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *