भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से एक दिवसीय महाबली कबड्डी प्रतियोगिता 2026 शहर के प्रताप वॉलीबॉल स्टेडियम सुभाष चौक पर हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि यति महाराज ने किया। अध्यक्षता किशन पिछोलिया ने की। विशिष्ट अतिथि अनिल चतुर्वेदी, मनोज सोनी ,मदन त्रिपाठी और चंद्र शेखर सोनी,योगेश दशोरा थे। प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया। बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज साहू ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर पहले विभाग और फिर प्रांत स्तर पर टीम बनाकर खेलेगी, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया तक चयनित होगी। कार्यक्रम संयोजक अभिनन्दन काबरा ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न दिए। प्रथम पुरस्कार 11 हजार और द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए दिए गए। दल के नगर संयोजक पंकज जीनगर ने बताया कि निर्णायक मण्डल में विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों को भी सम्मानित किया। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, ओम प्रकाश शर्मा ने सेमीफाइनल मैच को भगवा ध्वज दिखा कर शुरू करवाया। कार्यक्रम सह संयोजक दीपक वर्मा और संदीप जाट में बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि रामद्वारा के संत दिग्विजय राम महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि मुकेश नाहटा, विश्वनाथ टांक रहे। फाइनल मैच बजरंग दल चित्तौड़गढ़ और लेसवा टीम के बीच खेला गया। जिसमे लेसवा की टीम ने ख़िताब अपने नाम किया। निर्णायक मंडल में पारस टेलर, कुलदीप चौधरी, राजेंद्र गालव ,हरीश शर्मा,शांतिलाल खटीक, नानालाल जाट, जगदीश खटीक, रतनलाल गुर्जर,दिलीप सिंह, केशव व्यास, रामेश्वर लाल जाट, हरलाल जाट, प्रियंका चौधरी, शीला चौधरी रहे। शिवानी साहू, प्रीति मीणा, सुमित हेड़ा ,जयेश भटनागर, राकेश गोपाल छीपा, दिलीप जोशी, विनोद पटवा, आशीष वैष्णव, राकेश खाब्या, प्रेम लड्ढा, प्रकाश चौधरी, सागर व्यास, मोहित अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। आभार नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा ने जताया।


