रोटरी क्लब का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न

चित्तौड़गढ़ | रोटरी क्लब एवं गोमाबाई नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी भवन में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ। शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य रघुवीर जैन, डॉ. डीएल लड्ढा, रोटरी सदस्य, गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सक व स्टाफ ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। क्लब सचिव राजकमल पोसवालिया ने बताया कि शिविर में 150 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। जांच उपरांत 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए गोमाबाई नेत्रालय, नीमच रेफर किया गया, रोटरी क्लब अध्यक्ष बसंत हेडा ने बताया कि शिविर के दौरान जिन मरीजों को नजदीक की दृष्टि के चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें निशुल्क नंबर के चश्में दिए। शिविर में गोमाबाई नेत्रालय से डॉ. सुनिधि, मुकेश मेहता ने सेवाएं दी। आयोजन में महावीर जैन, ललित खंडेलवाल, दिलीप पोखरना, नरेंद्र सावंत, पीके जाखेटिया, नाथूलाल मालू, नवीन जैन, राजेंद्र पाटनी, ललित तोतला, रामेश्वर हेडा, शरद गुप्ता का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *