महाराणा प्रताप का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: गोदारा

बाड़मेर | महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आदर्श स्टेडियम परिसर में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके शौर्य, स्वाभिमान व राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान नायक हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में पूर्व सभापति दीपक परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी भी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया। उनका त्याग और बलिदान हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वी पी सिंह आगोर, नरेश देव सारण, जीतू चौहान, तरुण बलवाणी, सीपी बेनीवाल, पदम परमार, महावीर बोहरा एवं सोहनलाल मंसुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *