अलवर| होप चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से वैशाली नगर स्थित अपनाघर शालीमार महिला आश्रम को वाशिंग मशीन प्रदान की गई। अशोक आहूजा ने अपनाघर महिला आश्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान होप चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रेखा अग्रवाल, शैला, रीना, रजनी, रीटा जैन व बीना गुप्ता उपस्थित रही।


