महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण जल्द:केंद्रीय मंत्री शेखावत होंगे शामिल, भव्य समारोह की तैयारियां शुरू

धौलपुर के राजपूत छात्रावास में स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है। बुधवार को बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। जिला राजपूत महासभा के अध्यक्ष भागीरथ सिंह सिकरवार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पूर्व विधायक मलिंगा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के भामाशाहों से आर्थिक सहयोग की अपील की और आश्वासन दिया कि धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। ओंडेला रोड स्थित राजपूत छात्रावास में आयोजित होने वाले इस एतिहासिक कार्यक्रम में धौलपुर, राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा और सैंपऊ ब्लॉक से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास सिंह परमार, गंभीर सिंह परमार, पूर्व प्रधान मोनू जादौन और भाजपा नेता सोरन सिंह गलेथा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मूर्ति पहले ही स्थापित कर दी गई है और अनावरण कार्यक्रम की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *