महाराणा प्रताप सभागार का उद्घाटन

श्रीगंगानगर| तपोवन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को जवाहरनगर स्थित तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति के हथाई केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप सभागार का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रो. कैलाश भसीन व डॉ. जेपी साहुवाला, विशिष्ट अतिथि तपोवन ट्रस्ट कोषाध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया व तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति अध्यक्ष मदन जोशी थे। वहीं, अध्यक्षता तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने की। तत्पश्चात् वरिष्ठजनों के लिए गायन प्रतियोगिता हुई। गायन प्रतियोगिता में 15 वरिष्ठजनों ने भाग लिया। निर्णायक डॉ. श्यामलाल कुक्कड़ व पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रथम अश्विनी शर्मा, द्वितीय राजीव हांडा व सुरेन्द्र शर्मा तथा तृतीय पुरस्कार सोहनलाल को प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *